CPCT exam pattern क्या है | CPCT Previous year question paper download PDF | CPCT Result मिलता है तुरंत

CPCT exam pattern क्या है | CPCT Previous year question paper download PDF CPCT exam pattern क्या है | CPCT Previous year question paper download PDF

CPCT exam pattern क्या है | CPCT Previous year question paper download PDF | CPCT Result मिलता है तुरंत | CPCT typing speed kitni honi chahiye | CPCT passing marks | CPCT exam me subjects kon kon se aate hain | CPCT me kitne marks lane par certificate milta hai

मध्य प्रदेश में CPCT परीक्षा हर 2 माह में एक बार होती है, पिछले आर्टिकल में हमने बताया था कि ये exam क्या होता है, कौन दे सकता है और क्या फायदे है, लेकिन आज हम आपको इस exam के पैटर्न, पिछले वर्षों के सवाल, टाइपिंग स्पीड, और कितने अंक मिलने पर हम पेपर क्वालीफाई कर पाएंगे, ये सब बताएँगे, तो आर्टिकल को अंत तक पढ़ें.

CPCT exam pattern क्या है

ये कंप्यूटर आधारित टेस्ट है जिसमे GS/Maths से तो सवाल आते ही हैं इसके साथ ही कंप्यूटर में हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड टेस्ट भी लिया जाता है. तीनो ही सेक्शन में पास होने पर आपको पास होने का सर्टिफिकेट मिलता है. ये रहा CPCT exam pattern –

SectionTopicDetails
Section 1GS, Maths, Reasoning, GA etcTotal Question : 75
Total Marks : 75
Time : 75 minutes
Passing Marks38 marks/questions
Section 2Hindi & English TypingMock typing : 5 minute
Hindi typing : 15 minutes
English typing : 15 minutes
Minimum Hindi typing speed20 wpm
Minimum English typing speed30 wpm

CPCT me kitne marks lane par certificate milta hai

जब आप MCQs/विषयात्मक प्रश्नों में कम से कम 38 अंक ले आते हैं और टाइपिंग स्पीड न्यूनतम दोनों ही भाषा में ले आते हैं तो आपको क्वालिफाइड सर्टिफिकेट मिलता है, और अगर 38 अंक नहीं ला पाए या दोनों में से किसी एक भाषा में टाइपिंग स्पीड न्यूनतम से भी कम आई तो भी आपको सर्टिफिकेट दिया जाता है लेकिन जिसमे आप क्वालीफाई नहीं कर पाए तो वह उसमे मेंशन होगा.

CPCT exam pattern क्या है | CPCT Previous year question paper download PDF
CPCT exam pattern क्या है | CPCT Previous year question paper download PDF

CPCT Result मिलता है तुरंत

जी हाँ दोस्तों जब आप CPCT टेस्ट दे देते हैं तो उसके तुरंत बाद एक पेज खुलता है जिसमे पुछा जाता है कि आपने कितने सवाल attempt/सही किये, आपकी टाइपिंग स्पीड शो होगी तो उसे भरना होता है, अर्थात आपने जैसा परफॉर्म किया उसका रिजल्ट तुरंत ही दिखने लगता है.

CPCT Previous year question paper download PDF

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cpct.mp.gov.in/ पर जाएं
  2. उसके बाद पेज नीचे करें और current update में देखें
image 2

अब Previous Exams Question Papers & Notifications पर क्लिक करें

image 3

अब आप अपनी मर्ज़ी से जो चाहे साल, महीने और शिफ्ट का पेपर डाउनलोड कर सकते हैं.

Join WhatsApp Group
Join Now
Join Telegram Group
Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group Join Telegram Group