Biology se BTech kar sakte hain | Biology से BTech!Career में पड़ेगा impact | Biology se BTech kise karna chahiye | Kya Biology se BTech kar sakte hain? | Biology se BTech karne ke nuksan | Biology से BTech करने पर कितने साल में होगा Graduation
कक्षा 10वीं पास करने के बाद अक्सर विद्यार्थी कन्फ्यूज़ होता है कि वह साइंस ले या फिर आर्ट्स, बायो लेकर डॉ. बने या कॉमर्स लेकर बिजनेस करे, तो अगर आपके साथ ऐसा कुछ हुआ था और आपने बायोलॉजी ले लिया यहां तक की कक्षा 12वीं पास भी कर ली लेकिन अब आपका मन BTECH में है या इंजीनियरिंग ही करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ें.
Biology se BTech kar sakte hain
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि Biology se BTech kar sakte hain… अगर हां तो कैसे? और क्या ये से फैसला होगा या फिर बायो की ही फील्ड में करियर बनाना चाहिए? तो अगर आपके ये सब डाउट्स हैं तो इस आर्टिकल में सब कुछ विस्तार से बताया जाएगा, और ये भी आपको पता चलेगा कि बायोलॉजी से बीटेक करने के क्या नुकसान हैं.
Biology se BTech kar sakte hain overview
| Topic | Biology se BTech kar sakte hain |
| Organization | Touseef Academy |
| Session | 2026-27 |
| Article type | Career after 12th |
| Course | BTECH (Engineering) |
| Duration | 4 years |
| Home Page | www.touseefacademy.com |

Kya Biology se BTech kar sakte hain?
अगर सीधा जवाब देना चाहे तो, जी हां! आप बायोलॉजी से बीटेक कर सकते हैं, लेकिन ये समझना भी जरूरी है कि कैसे, क्या डायरेक्ट कॉलेज जाकर बीटेक में एडमिशन मिल जाएगा, या ऑनलाइन काउंसलिंग से आप मन चाही ब्रांच पा लेंगे? तो ऐसा नहीं है. आप Biology se BTech kar sakte hain लेकिन डायरेक्ट नहीं बल्कि Indirect. आइए अच्छे से समझते हैं.
For e.g.- समीर ने कक्षा 12वीं Bio से पास कर ली है लेकिन अब उसे इंजीनियरिंग करना है जिसके लिए उसे (PCM group) से कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है जो कि अब तो हो नहीं पाएगा, तो इसके लिए समीर को कक्षा 12वीं के बाद सीधे किसी पॉलिटेनिक कॉलेज में डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेना होगा. ये कोर्स उसे मन चाही ब्रांच में करना है जिसकी ड्यूरेशन 3 साल होगी.
जब उसका कक्षा 12वीं + 3 साल का डिप्लोमा कोर्स कंप्लीट हो जाए तो उसके बाद वो डायरेक ही इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश ले सकता है और उसमें अब कोई भी अन्य शैक्षणिक योग्यता या कोई अन्य कोर्स की जरूरत नहीं होगी. साथ ही ये भी जान लें कि वैसे तो बीटेक कोर्स (किसी भी ब्रांच के लिए) 4 साल का होता है लेकिन डिप्लोमा के आधार पर उसका एडमिशन सीधे बीटेक (इंजीनियरिंग) के 2nd year में होगा और यही से उसकी इंजीनियरिंग कॉलेज लाइफ शुरू होगी.
बायो से इंजीनियरिंग! जानिए मुख्य बातें
- सबसे पहले तो, जिसने बीटेक किया है उससे अनुभव लें
- जिस कॉलेज से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं वहां के स्टूडेंट्स से रिव्यू/फीडबैक लें
- फाइनली डिसाइड है कि बीटेक ही करना है तो….
- 12वीं के बाद डिप्लोमा कोर्स करना होगा
- डिप्लोमा के बाद डायरेक्ट इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिलेगा
- 2nd year से 4th year तक इंजीनियरिंग कोर्स होगा
- कक्षा 12वीं के बाद से बीटेक करने में कुल 6 साल लगेगा
- बीटेक प्रथम वर्ष के पेपर (दोनों ही सेमेस्टर के) नहीं देना होगा
- आपको मन चाही इंजीनियरिंग ब्रांच में एडमिसी मिल जाएगा
- कॉलेज/ऑन कैंपस प्लेसमेंट में कोई रुकावट नहीं होगी
नोट : आपका एडमिशन इंजीनियरिंग कॉलेज में लेटरल एंट्री के माध्यम से होगा और बाकी स्टूडेंट्स के साथ ही आपका सेमेस्टर एग्जाम भी होगा.
Biology se BTech kise karna chahiye
- ऐसे स्टूडेंट्स जिन्हें शुरू से ही इंजीनियरिंग फील्ड में जाना था
- जो दूसरों के कहने पर बायो विषय लिए थे
- जो अपना करियर इंजीनियरिंग/रिसर्च/स्पेस टेक्नोलॉजी में बनाना चाहते हैं
- जो असली सॉफ्टवेयर इंजीनियर/मैकेनिकल इंजीनियर/AI इंजीनियर बनकर इसी फील्ड में PhD जैसे कोर्स करना चाहते हैं
Biology से BTech!Career में पड़ेगा impact
अगर आपको लगता है कि बायो लेने के बाद मैने बीटेक किया है तो इससे मुझे जॉब में परेशानी होगी तो ऐसा नहीं है. आपको न तो जॉब में कोई रुकावट होगी और न ही MTech, GATE या PhD के तरफ जाने पर. साथ ही डिग्री मिलने या कॉलेज की मार्कशीट में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी. आप ऑफ कैंपस जॉब के लिए अप्लाई करें तो भी दिक्कत नहीं होगी.
Biology से BTech करने पर कितने साल में होगा Graduation
इस बात को सुनिश्ति करें कि जब आप बायो लेकर कक्षा 12वीं पास करते हैं, फिर 3 साल डिप्लोमा में देते हैं और फिर से आगे के 3 साल इंजीनियरिंग लाइफ में, तो ऐसे में आपका 6 साल बाद ही ग्रेजुएशन होगा. और अन्य किसी फील्ड में या कहें कुछ govt vacancy में ग्रैजुएशन अनिवार्य रूप से मांगा जाता है.
Biology se BTech karne ke nuksan
- ग्रेजुएशन 6 साल में होगा
- इंजीनियरिंग करीब से देखने पर रिग्रेट फील हो सकता है
- सही ब्रांच न चुनी तो बेरोजगार
- सिर्फ़ डिग्री ली लेकिन स्किल्स न सीखी तो फैसला लगेगा गलत
- दूसरों के कहने पर बीटेक में आ गए तो वापस लौटना मुश्किल
Conclusion
कक्षा 12वीं बायो से पास करना और उसके बाद इंजीनियरिंग फील्ड में आना, ये बहुत ही रिस्की है लेकिन ऐसा भी नहीं कि आप आगे ग्रोथ नहीं करेंगे, बल्कि अगर आप शौकिया तौर पर इंजीनियरिंग की फील्ड में कदम रखते हैं तो आप रोजगार ढूंढने के बजाए रोजगार उपलब्ध कराने वाले भी बन सकते हैं, बशर्ते ये फैसला आपने किसी के कहने पर या दूसरों को देखकर न लिया हो.
