DCA me kya sikhaya jata hai | Job के चांस, सैलरी? फीस, ड्यूरेशन और फायदे क्या हैं

DCA me kya sikhaya jata hai DCA me kya sikhaya jata hai
Join WhatsApp Group
Join Now
Join Telegram Group
Join Now

DCA me kya sikhaya jata hai | Job के चांस, सैलरी? फीस, ड्यूरेशन और फायदे क्या हैं | course fees & duration | DCA के बाद job opportunity & salary

आज के टाइम पे हर कोई कंप्यूटर सीखना चाहता है लेकिन कंप्यूटर सीखना बड़ी बात नहीं है, बात उसमें महारत होने की और एक पार्टिकुलर कोर्स करने की है, तो अगर आप कंप्यूटर का कोई सा कोर्स करने की सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल को अंत तक पढ़ें.

DCA me kya sikhaya jata hai

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि DCA क्या है, ये कौन कर सकता है, DCA me kya sikhaya jata hai, इसके बाद जॉब के मौके क्या होते हैं, इस कोर्स के फायदे क्या हैं इत्यादि. तो आइए एक एक करके इन सभी पॉइंट्स को समझते है.

DCA क्या है

दोस्तो कंप्यूटर में डिप्लोमा करना ही DCA कोर्स है. इसके फुलफॉर्म से ही आप समझ सकते हैं – Diploma in Computer Application. इसमें एक टाइम पीरियड में स्टूडेंट्स को कंप्यूटर के बेसिक जानकारी के साथ साथ एडवांस जानकारी और प्रैक्टिकल कराया जाता है, और पूरा कोर्स हो जाने पर डिप्लोमा सर्टिफिकेट भी दिया जाता है.

कौन कर सकता है DCA कोर्स

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने कक्षा 12वीं पास की है और उन्हें कंप्यूटर का बेसिक आता है वो इस कोर्स को कर सकते हैं. इसके लिए कोई भी अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है.

DCA me kya sikhaya jata hai
DCA me kya sikhaya jata hai

DCA कोर्स में क्या सिखाया जाता है

इसमें अगर हम शॉर्ट में बताना चाहे तो कंप्यूटर कीबोर्ड में प्रोफेशनल टाइपिंग (हिंदी & इंग्लिश) के साथ साथ कुछ और भी चीज जैसे –

  1. Notepad
  2. Paint
  3. Keyboard shortcut e.g. Cut, copy, paste & other

फिर इसके बाद कुछ प्रोफेशनल सॉफ्टवेयर जैसे-

MS Office (Word, Excel, Power Point, Access, Outlook etc)जैसे – विजिटिंग कार्ड डिजाइन करना, रिज्यूम बनाना, बिज़नस में काम आने वाले टूल्स, बल्क एक्शन के बारे में बताना, प्रेजेंटेशन बनाना, एक्सेल शीट की जानकारी इत्यादि
Tally/Graphic design – Coral draw, Photoshop, pagemaker etcकॉमर्स या अकाउंटिंग वाले अभ्यर्थी को tally सिखाया जाता है, और वो चाहे तो ग्राफिक डिजाइन में शादी कार्ड, फ्लेक्स बैनर, फोटो एडिटिंग वगैरा भी सिखाया जाता है
Internet – htttps, email, web browsing etcइंटर्नेट की एडवांस और प्रैक्टिकल जानकारी दी जाती है
Software informationOperating system में Windows install करना , bootable pendrive, memory के बारे में
Hardware informationKeyboard, mouse के अलावा printer, processer, motherboard की जानकारी देना

DCA course fees & duration

Duration : आम तौर पर ये कोर्स मात्र 2 से 3 महीने में करा दिया जाता है, लेकिन कुछ इंस्टीट्यूट में ये 6 महीने तक कंप्लीट कराया जाता है.

फीस : इस कोर्स की फीस वैसे तो कम होती है और ये एरिया पर भी निर्भर करती है. सामान्यत: नॉर्मल इंस्टीट्यूट में इसकी फीस 2 से 3 हजार रुपए होती है लेकिन मेट्रो सिटी में या अन्य इंस्टीट्यूट में इसकी फीस 5-6 हजार रुपए तक होती है.

DCA के बाद job opportunity & salary

जब आप ईमानदारी से DCA कर लेते हैं तो शुरुआत में आपको 10-12 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे और अगर आपके पास बैचलर डिग्री है या आप आगे चलकर और ज्यादा स्किल्स सीख लेते हैं तो सैलरी 20 से 25 हजार रुपए प्रति माह भी हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *