JEC Jabalpur 1st year semester exam preparation kaise kare | Back नहीं लगेगी अब बिना grace के होंगे पास

JEC Jabalpur 1st year semester exam preparation kaise kare | Back नहीं लगेगी अब बिना grace के होंगे पास | BTech 1st year me kon kon se subject hote hai | 1st semester preparation kaise kare | JEC मे अच्छे नंबर से कैसे पास हों

स्कूल के बाद जब विधार्थी कॉलेज पहुंचता है तो कहीं न कहीं उसे इस बात का खौफ जरूर होता है कि कहीं वह कॉलेज के इग्ज़ैम मे फैल न हो जाए, स्कूल मे जहां तिमाही, छ: माही परीक्षा के बाद फाइनल इग्ज़ैम होते थे वहीं कॉलेज मे ऐसा नहीं है, यहाँ सीधे विधार्थी सिमेस्टर इग्ज़ैम देता है जो कि उसके फाइनल रिजल्ट पर प्रभाव डालता है।

JEC Jabalpur 1st year semester exam preparation kaise kare

आज के इस आर्टिकल मे हम आपको बताने वाले है JEC Jabalpur 1st year semester exam preparation kaise kare. तो अगर आप जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के विधार्थी हैं तो आपको इग्ज़ैम मे अच्छे नंबर लाना जरूर मुश्किल हो सकता है लेकिन उससे भी जरूरी है कि आप एक ही अटेम्प्ट मे सिमेस्टर के सारे पेपर मे पास हो जाएं।

JEC मे क्या है अलग

  1. ये एक autonomous कॉलेज है
  2. RGPV के इग्ज़ैम से इसका कोई लेना देना नहीं
  3. यहाँ का इग्ज़ैम पैटर्न अलग है
  4. सिलबस अलग है
  5. केवल शिवानी से यहाँ काम नहीं चलता
JEC Jabalpur 1st year semester exam preparation kaise kare
JEC Jabalpur 1st year semester exam preparation kaise kare

BTech 1st year me kon kon se subject hote hai

दोस्तों कॉलेज के सिमेस्टर मे 5 थ्योरी सब्जेक्ट होते हैं, और इन्ही से एक विधार्थी की जंग होती है। क्योंकि प्रैक्टिकल और अन्य इग्ज़ैम मे फैल होने की संभावना कम होती है लेकिन इन 5 थ्योरी सब्जेक्ट मे अगर फैल हुए तो पास होना भी मुश्किल हो जाता है। नीचे हमने बताया है कि 1st year मे कौन कौन से विषय होते है-

JEC 1st semester subject list

1. Engineering Mathematics-I
2.Engineering Chemistry
3.Basic Electrical Engineering
4. English for Communication
5.Engineering Drawing

JEC 2nd semester subject list

1. Engineering Mathematics-II
2.Computer programming & problem solving
3.Engineering Physics
4. Basic Mechanical Engineering
5.Basic Civil Engineering

Group A & Group B मे बंटे हैं विषय

ऊपर बताए गए विषय को 2 ग्रुप मे बांटा गया है, हो सकता है कि Civil Engineering student के लिए 1st semester के विषय ऊपर बताए गए 2nd semester से मैच कर रहे हो। इन्ही 5-5 विषय को आपको एक साल मे कम्प्लीट करना है।

1st semester preparation kaise kare

सिमेस्टर इग्ज़ैम के प्रेपरैशन मे आपके लिए ये चीजें बहुत काम आएंगी-

  1. क्लास नोट्स
  2. फैकल्टी लेक्चर
  3. पुराने वर्ष के पेपर
  4. Remidial class/revision
  5. Mid sem questions
  6. AI से हर छोटे बड़े टॉपिक का कान्सेप्ट

JEC exam pattern

इग्ज़ैम की प्रेपरैशन के लिए सबसे पहले आपको इग्ज़ैम पैटर्न/क्वेशन पेपर के पैटर्न को समझना होगा। jec मे हर एक विषय के लिए 5 यूनिट पढ़ाई जाती है और प्रत्येक यूनिट से 14 अंक के सवाल पूछे जाते हैं। इस प्रकार कुल 70 अंक के पेपर होते हैं और उत्तीर्ण अंक 22 निर्धारित है।

  1. इग्ज़ैम मे कुल 10 प्रश्न होते हैं जो कि 2 भागों मे बंटे होते हैं
  2. प्रत्येक के लिए 7 अंक निर्धारित होता है
  3. क्वेशन केवल इंग्लिश मे ही होते हैं
  4. कुछ फैकल्टी का पैटर्न कुछ इस प्रकार होता है कि 1 क्वेशन कम्पल्सरी तो दूसरे मे ऑप्शन

लक्ष्य के अनुसार करें तैयारी

यदि आपका उद्देश्य केवल पास होना है तो बिल्कुल जरूरत नहीं कि आप 5 यूनिट हर विषय की पढ़ें, बल्कि आप हर एक विषय की केवल 3 यूनिट पढे, जिसे पढ़ने का तरीका कुछ इस प्रकार होगा-

  1. तीनों यूनिट के नोट्स बनाएँ
  2. संख्यात्मक प्रश्न की भरपूर प्रैक्टिस करें
  3. कुछ 15-20 क्वेशन को बार बार पढ़ें
  4. हर एक क्वेशन के लिए diagram जरूर बनाएँ, भले ही एक ग्राफ हो या जरूरत न भी हो
  5. Answer writing की प्रैक्टिस करें

JEC मे अच्छे नंबर से कैसे पास हों

  1. प्रतिदिन क्लास अटेन्ड करे
  2. क्लास नोट्स जरूर बनाएँ
  3. Mid sem I & Mid sem II के लिए पहले से तैयार रहें
  4. प्रैक्टिकल फाइल हर हाल मे कम्प्लीट रखें और समय समय पर चेक कराते रहें
  5. अपने फैकल्टी/टीचर से संपर्क मे रहें
Join WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here

Leave a Comment