MP Board Best of Five Yojana 2025 hai ya nahi । क्या बंद होगी बेस्ट ऑफ फाइव योजना कक्षा 10वीं big update

MP Board Best of Five Yojana 2025 hai ya nahi MP Board Best of Five Yojana 2025 hai ya nahi

MP Board Best of Five Yojana 2025 hai ya nahi । क्या बंद होगी बेस्ट ऑफ फाइव योजना कक्षा 10वीं big update | इन विषयों में होते हैं बच्चे सबसे ज्यादा फैल | कक्षा 12वीं बेस्ट ऑफ फाइव योजना

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 के फरवरी माह में आयोजित होना है जिसके लिए मंडल और विभाग के तरफ से सभी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी 2025 से और कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी 2025 से शुरू होगी l इस बीच कक्षा 10वीं के विधार्थी जो एवरेज परसेंटेज चाहते हैं वह बेस्ट ऑफ़ फाइव योजना को लेकर काफी कंफ्यूज हैं, जिसे आज दूर किया जाएगा l

MP Board Best of Five Yojana 2025 hai ya nahi

बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की आयोजित होना है जिसमें सभी सब्जेक्ट में पास होना अनिवार्य है लेकिन कुछ वर्ष पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कक्षा दसवीं के छात्रों के भविष्य को देखते हुए बेस्ट ऑफ फाइव योजना की घोषणा की गई थी, जिसके तहत कक्षा दसवीं का कोई विद्यार्थी यदि किसी भी एक विषय में फेल हो भी जाता है तो उसे पास ही माना जाएगा, क्या इस वर्ष ये योजना कायम रहेगी? आइए खुलासा करते हैं।

क्या होती है Best of Five Yojana

बेस्ट ऑफ फाइव योजना का सीधा मतलब है कि आपके किन्हीं 6 विषयों में से 5 विषयों को प्राथमिकता देना। यानी यदि कोई विधार्थी कक्षा 10वीं में 6 विषय में पास हो भी जाता है तो उसका मूल्यांकन या परसेंटेज केवल 5 विषयों के आधार पर किया जाएगा जिसमें उसका परफॉर्मेंस अच्छा होगा। और यदि कोई विधार्थी 6 में से कोई एक विषय में फेल हो जाता है तो उसे नगण्य मानकर बाकी के 5 विषयों के आधार पर रिजल्ट बनेगा। और इस एक विषय में फेल हुए विधार्थी को भी पास ही माना जाएगा।

इन विषयों में होते हैं बच्चे सबसे ज्यादा फैल

आंकड़ों के अनुसार जब से ये योजना शुरू हुई है इसके बाद से विद्यार्थियों ने भांप लिया है कि कैसे वो इसका लाभ उठाए अर्थात विद्यार्थी को जो विषय कठिन लगता है (विशेषकर गणित और इंग्लिश) तो विद्यार्थी इसे हल्के में लेकर इसकी तैयारी की चिंता बिल्कुल नहीं करता है इन में से कोई विषय में फेल हो भी जाता है तो बाकी के 5 विषयों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है और वह पास हो जाता है।

MP Board Best of Five Yojana 2025 hai ya nahi
MP Board Best of Five Yojana 2025 hai ya nahi

अधिकारियों के तरफ से जल्द ही इस योजना को पूर्णत: बंद किया जा सकता है क्योंकि इससे विधार्थी गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों को ज़रा भी सीरियस नहीं ले रहा है जिस कारण उसे उच्च शिक्षा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

क्या 2 विषय में फेल होने वाला भी होगा पास

यदि कक्षा 10वीं का कोई विद्यार्थी किन्हीं 2 विषयों में फेल हो जाता है तो उसे ये योजना नहीं बचा सकेगी और वह फेल ही माना जाएगा, आगे उसे पूरक परीक्षा भी दोनों ही विषयों की देनी होगी।

क्या वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में बेस्ट ऑफ फाइव योजना लागू है

कुछ वर्षों से ये बात सामने आई थी कि आगामी वर्ष में इस योजना को बंद कर दिया जाएगा लेकिन ये स्थगित हो गया अर्थात इस वर्ष भी बेस्ट ऑफ फाइव योजना लागू रहेगी, हा लेकिन अगले 2 वर्षों में इसे बंद कर दिया जाएगा। बंद करने का कारण – विद्यार्थी के लिए सभी विषय में सामान्य ज्ञान होना चाहिए लेकिन कुछ बच्चे इसका दुरुपयोग कर किसी एक विषय को पूरा ही पढ़ना बंद कर देते हैं।

WhatsApp GroupClick Here
Telegram GroupClick Here

कक्षा 12वीं बेस्ट ऑफ फाइव योजना

बेस्ट ऑफ़ फाइव योजना केवल कक्षा दसवीं के मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए है क्योंकि कक्षा दसवीं में 6 विषय होते हैं जिनमें पांच विषय में पास होना कंपलसरी है वही कक्षा 12वीं में केवल पांच विषय होते हैं और यह योजना कक्षा 12वीं के लिए लागू नहीं है।

Join WhatsApp Group
Join Now
Join Telegram Group
Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *