MP Board marksheet correction kaise kare online : 2026 में ऐसे होगा संशोधन, नाम जन्मतिथि सब में होगा बदलाव भोपाल❌MPBSE | आवेदन पत्र कैसे लिखें | अंकसूची में संशोधन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ | MP Board Marksheet Correction process in Hindi
हमारे डॉक्मेंयूमेंट फाइल में जितने भी दस्तावेज़ होते है उनमे से कुछ न कुछ दस्तावेज़ ऐसा होता है जिसमे हमारा नाम, माता-पिता का नाम या स्पेल्लिंग में मिस्टेक होती है, या जन्मतिथि और पते पर भी गड़बड़ी होती है. तो इससे बाद में जो डॉक्यूमेंट/सर्टिफिकेट बनवाना होता है तो उसमे काफी परेशानी होती है, ऐसे में हमें उसमे जल्द ही सुधार करना चाहिए.
MP Board marksheet correction kaise kare online
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि MP Board marksheet correction kaise kare online . MPBSE 10th 12th अंकसूची में सुधार कैसे करें . तो अगर आपकी कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं की अंकसूची में गड़बड़ी जैसे नाम, जन्मतिथि या अभिभावक के नाम में मिस्टेक हो गई है तो उसे अनदेखा न करें, बल्कि इसे जल्दी से जल्दी सुधार के लिए आवेदन करें.
MPBSE marksheet correction online overview
| Topic | MP Board marksheet correction kaise kare online |
| Organization | Madhya Pradesh Board of Secondary Education |
| State | Madhya Pradesh |
| Board | MP Board |
| Class | 10th & 12th |
| Article type | Marksheet correction |
| Session | 2026 |
| Apply Process | Online |
| Required documents | Mentioned below |
| Beneficiary | Students of MP Board |
| Head office | Bhopal, Madhya Pradesh |
| Official website | mpbse.mponline.gov.in |
दोस्तों पोस्ट में जानकारी देने से पहले बता दें कि यदि आपकी भी मार्कशीट में माता-पिता, जन्म तारीख, स्वंय के नाम में कोई त्रुटि है तो आपसे निवेदन है कि उसे अनदेखा न करें, क्यूँकि कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट में किसी भी तरह की त्रुटि होगी तो आपको जाॅब के समय या अन्य किसी सरकारी कार्य हेतु डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय परेशानी हो सकती है।
किन कारणों से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में होती है समस्या?
यदि आपके समस्त दस्तावेजों में आपके माता-पिता के नाम समान लिखे हों लेकिन आपके माता-पिता के आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, अन्य दस्तावेज – मार्कशीट, एफिडेविट, इत्यादि में नाम अलग-अलग हों तब आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
EXAMPLE –
Student’s Name – Saif Ali
छात्र का नाम – सैफ अली
father’s name – Uzair Khan
पिता का नाम – उज़ैर खान
mother’s name – Amreen Bano
माता का नाम – अमरीन बानो
दोस्तों यह वह नाम है जो कि सही है और माता – पिता एवं भाई-बहन के दस्तावेज तथा समस्त डाॅक्यूमेंट में यही नाम है। अब बात करते हैं कि छात्र की मार्कशीट में यह नाम किस प्रकार से है-
student’s name – Saif Ali
father’s name – Uzaif Khan
mother’s name – Amereen Bano
तो दोस्तों आप देख सकते हैं कि सैफ अली के मार्कशीट में माता-पिता के नाम की स्पेलिंग गलत है और यही कारण होता है कि डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन में error आ जाता है और जाॅब के मौके भी हाथ से छूट जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप म.प्र. बोर्ड मार्कशीट में संशोधन ऑनलाइन करा सकते हैं, आपको बता दें कि इसके लिए आपको भोपाल जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। मार्कशीट करेक्शन के बाद आपके दिए गए पते पर पहुँचा दी जाएगी। आइए जानते हैं कि किस तरह आप मार्कशीट में आनॅलाइन करेक्शन करा सकते हैं।

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़कर कई अभ्यर्थियों ने मार्कशीट में संशोधन कराया है तो आपको जो भी जानकारी दी गई है वह सब प्रैक्टिकल है। यदि किसी भी तरह की आपको परेशानी आए तो आप हमें ई-मेल कर सकते हैं या नीचे comments भी कर सकते हैं आपको 10 मिनट के अन्दर रिपले आ जाएगा और आपकी समस्या दूर कर दी जाएगी।
सबसे पहले आपने जिस शाला में अध्ययन किया है वहाँ पर जाकर सभी दस्तावेजों जैसे मार्कशीट, दाखिला-खारिज, टी.सी., अन्य सर्टिफिकेट इत्यादि में अपना रिकाॅर्ड सही कराना होगा।
जैसे आपकी कक्षा 7वीं तक सभी दस्तावेज मार्कशीट और टी.सी. में नाम सही है परन्तु कक्षा 8वीं के बाद से कक्षा 10वीं तक शाला के रिकाॅर्ड में त्रुटि है तो आप घबराइए नहीं आप हमारी दी गई जानकारी के मुताबिक सारे काम करते जाइए आपकी मार्कशीट में संशोधन अवश्य होगा। कक्षा 8वीं से 9वीं के सभी दस्तावेजों जैसे – कक्षा 8वीं, 9वीं की अंकसूची, दाखिला-खारिज, कक्षा 9वीं में प्रवेश के समय प्रस्तुत की गई कक्षा 8वीं की टी.सी. इत्यादि में अपनी जानकारी सही कराए।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Channel | Click Here |
आप एक आवेदन पत्र प्राचार्य को लिखिए जिसमें विषय होगा – कक्षा 8वीं एवं कक्षा 9वीं के शाला रिकाॅर्ड में संशोधन करने बाबत!
आवेदन पत्र कैसे लिखें
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय जी,
नवोदय उच्च. माध्य. विद्यालय
गोरखपुर, नर्मदापुरम (म.प्र.)
विषय : संस्था के मिडिल स्कूल एवं हाइ स्कूल रिकाॅर्ड में संशोधन कराने के संदर्भ में।
मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि मैनें आपकी शाला से कक्षा 10वीं वर्ष 2020 में पास की है। मैनें आपकी शाला में कक्षा 6वीं में प्रवेश लिया, प्रवेश लेेते समय मैंने जो टी.सी. एवं 5वीं की मार्कशीट प्रदान की थी जिसमें (माता का नाम आमेरीन बानो है) त्रुटि है। इस कारण शाला के रिकाॅर्ड में भी मेरी माता जी का नाम आमेरीन बानो हो गया, जिसका मैं स्वयं जिम्मेदार हूँ। मैंने कक्षा 10वीं वर्ष 2020 में पास की और मेरी इस लापरवाही के सबब कक्षा 10वीं की मार्कशीट में भी मेरी माता जी नाम आमेरीन बानो हो गया।
मुझे कक्षा 10वीं की मार्कशीट में संशोधन (जिसमें मेरी माता जी का सही नाम अमरीन बानो) कराना है। जिसके लिए शाला का रिकाॅर्ड में संशोधन होना अतिआवश्यक है। मैंने कक्षा 5वीं की मार्कशीट एवं टी.सी. में संशोधन करा लिया है।
अतः आपसे अनुरोध है कि आप शाला के सभी रिकाॅर्ड (मार्कशीट, दाखिल पंजी आदि) में संशोधन करने की कृपा करें। मैं सदा आपका आभारी रहूँगा।
धन्यवाद
प्रार्थी
सैफ अली
माता का मार्कशीट एवं स्कूल रिकाॅर्ड में नाम – आमेरीन बानो
माता का सही नाम – अमरीन बानो
संलग्न दस्तावेज़
1. कक्षा 5वीं की मार्कशीट (फोटोकाॅपी)
2. पूर्व की संस्था से प्राप्त टी.सी. (मूल प्रति/ऑरिजनल)
हस्ताक्षर – …………………………..
दिनाँक:
______________________________________________________________________________________________________
बेहतर है कि आप एक पेज में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में जो नाम चाहते हैं वह लिखकर दे दीजिए जिसमें आप संशोधन चाहते हैं जैसे –
हिंदी में
छात्र का नाम – सैफ अली
छात्र के पिता का नाम – उज़ैर खान
छात्र की माता का नाम – अमरीन बानो
In English
Student’s name – Saif Ali
Father’s name – Uzair Khan
Mother’s Name – Amreen Bano
यह मेरा पर्सनल सुझाव है आप इसे IGNORE भी कर सकते हैं।
__________________________________________________________________________________________________________
यदि प्राचार्य आवेदन को accept नहीं करे या कोई भी कारण दे तो आप परेशान न हो, आप पास के किसी नोटरी स्टेशन चले जाइए और वहांँ से एक एफिडेविट (शपथ पत्र) बनवा लीजिए, आपको अपना आधार कार्ड ले जाना है और अपनी पूरी बात उन्हें बताना है कि आप शाला के कक्षा 8वीं एवं कक्षा 9वीं के रिकार्ड में संशोधन कराना चाहते हैं।
इतना कहने के बाद वह एक शपथ पत्र आपके नाम से बना देंगे। अब आप अपनी शाला में जाकर यह शपथ पत्र दे दीजिए आप देखेंगे कि वहां के प्राचार्य बिना कुछ कहे आपके समस्त दस्तावेज में संशोधन कर देेंगे।
रिकाॅर्ड सही होने के पश्चात् आप दस्तावेज़ स्कूल से प्राप्त कर लें – दाखिला-खारिज एवं टी.सी. की द्वितीय प्रति प्राप्त करने के लिए आपको एक आवेदन पत्र प्राचार्य को लिखना होगा.
आवेदन पत्र कैसे लिखें –
सेवा में,
श्रीमान प्नाचार्य महोदय जी
विद्वान माध्य. विद्यालय
हटा, दमोह (म.प्र.)
विषय : टी.सी. एवं दाखिल – पंजी की द्वितीय प्रति प्राप्त करने के सन्दर्भ में।
मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि मैं सैफ अली, पिता-उज़ैर खान, कक्षा 12वीं आपकी शाला से वर्तमान वर्ष (2023 – 2024) में उत्तीर्ण की है। मेरी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट में (माता जी के नाम में) त्रुटि हो गई है, जिसमे सुधार के लिए मुझे ऑनलाइन आवेदन करना होगा और इस हेतु मुझे टी.सी. एवं दाखिल-पंजी की आवश्यकता है।
अतः आपसे अनुरोध है कि आप मुझे कक्षा 9वीं में प्रवेश के समय प्रस्तुत की गई टी.सी. एवं दाखिल पंजी की द्वितीय प्रतिलिपि प्रदान करने की कृपा करें।
धन्यवाद
प्रार्थी
सैफ अली
हस्ताक्षर – ….
दिनाँक
- Aadhaar document update kaise kare
- MP PNST BSc Nursing form 2026 kaise bhare
- Wife ka Aadhar Card me Address Change kaise kare
अंकसूची में संशोधन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
1. दाखिला-खारिज
2. टी.सी.
3. पहचान-पत्र
4. ऑरिजनल मार्कशीट
दस्तावेज़ समझ नहीं आया 😔
शाला में 1 से 9वीं तक रिकाॅर्ड सही होने के बाद आपको दिए गए दस्तावेज़ को स्कूल से प्राप्त करना होगा।
| दाखिला – खारिज | आप जिस संस्था में 10वीं/12वीं पास किए हैं उस संस्था का दाखिला-खारिज। दाखिला-खारिज में जिला शिक्षा अधिकारी की सील एवं हस्ताक्षर आवश्यक है। (seal and signature of DEO is necessary) उदाहरण – आपने 6वीं कक्षा में दूसरे स्कूल में प्रवेश लिया और वहीं से 10वीं पास की तो आपको 6वीं के दाखिला-खारिज की आवश्यकता होगी। |
| टी.सी. | यदि आप 10वीं की मार्कशीट में संशोधन कराना चाहते हैं तो आपको 8वीं की टी.सी. लेनी होगी। यदि आप 12वीं की मार्कशीट में संशोधन कराना चाहते हैं तो आपको 10वीं की टी.सी. अथवा 12वीं की टी.सी. की आवश्यकता होगी। |
| पहचान – पत्र | पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, एफिडेविट पत्र, जन्म प्रमाण पत्र इनमें से कोई एक पू्रफ छात्र का होना आवश्यक है। |
यदि आप इन 4 दस्तावेजों को प्राप्त कर लेते हैं तो इसके बाद आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के समय प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेज़
1. दाखिला-खारिज
2. टी.सी.
3. पेन कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र (इनमें से कोई एक)
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले यह जानें
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ध्यान दें कि आपको दाखिला-खारिज (जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी की सील और सिग्नेचर हो) तथा टी.सी. की फोटो काॅपी नहीं बल्कि ऑरिजनल दाखिला-खारिज एवं टी.सी. अपलोड करना होगा और पहचान पत्र हेतु दिया गया फोटो आइडी कार्ड भी ऑरिजनल हो। online apply करते समय उसमें आपको पता पूछेगा तो आप अपने घर का सही पता बताइए ताकि मार्कशीट आपके घर पर आ जाए और आपको परेशान न होना पड़े।
MP Board Marksheet Correction process in Hindi
आप अपने क्षेत्र के किसी भी कम्प्यूटर शाॅप या mp online या साइबर कैफे में उपर्युक्त दस्तावेजा़े को ले जाकर वहाँ से mp board marksheet correction के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद वह आपको एक फाॅर्म देगा जिसमें आपके आवेदन की पूरी जानकारी होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद की प्रकिया
- साइबर कैफे से online apply करने के बाद प्राप्त आवेदन (ऑनलाइन आवेदन वाले फाॅर्म की स्लिप) की और उपर्युक्त दस्तावेज़ (दाखिला-खारिज, टी.सी., पेन कार्ड) के तीन-तीन सेट बनाना है।
- दो सेट फोटोकाॅपी वाले और एक सेट में आपको ऑरिजनल मार्कशीट तथा ऑरिजनल दाखिला-खारिज (जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी की सील एवं सिग्नेचर हो) के साथ पेन कार्ड और टी.सी की फोटोकाॅपी लगाना है।
- यह तीनों सेट एपलीकेशन फाॅर्म में दिए गए समन्वय संस्था में 15 कार्य-दिवस के भीतर प्रस्तुत करें।
- एक सेट आपको रिकाॅर्ड के लिए दे दिया जाएगा, एक सेट समन्वय संस्था में रिकाॅर्ड के लिए और एक सेट (जिसमें ऑरिजनल मार्कशीट एवं दाखिला-खारिज हो) को भोपाल भेज दिया जाएगा।
समन्वय संस्था से आपका ऑनलाइन आवेदन approve होने के पश्चात् 15-20 कार्य दिवस के भीतर आपके दिए गए पते पर स्पीड-पोस्ट/इंडिया पोस्ट के माध्यम से संशोधित मार्कशीट की डिलीवरी कर दी जाएगी।
नोट: मार्कशीट में संशोधन कराते समय ध्यान रहे कि इसमें आपको बहुत परेशान होना पड़ेगा और खर्चे भी बहुत आऐंगे, आपकी तसल्ली के लिए बताना चाहते हैं कि मार्कशीट में सुधार के लिए कुल खर्च लगभग 800 – 1200 के बीच होगा।
आपको बता दें कि मार्कशीट में चाहे वह 10वीं की हो या 12वीं की, आपको माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल म.प्र. के हेड ऑफिस जाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
आपने जिस संस्था में दस्तावेज़ों के सेट प्रस्तुत किए थे वहीं से वह लोग आपकी ऑरिजनल मार्कशीट सहित सभी दस्तावेजों को भोपाल भेज देंगे। दस्तावेज (मार्कशीट को छोड़कर) में सभी चीजें जैसे – जन्म तारीख, माता का नाम, पिता का नाम, छात्र का नाम इत्यादि सही होने पर मार्कशीट प्रिंट कर दी जाएगी और 20 – 25 दिन के भीतर आपके घर पर पहुंचा दी जाएगी।
यह कोई बड़ी समस्या 😟 नहीं है, कई लोगों ने ऊपर की प्रोसेस को फॉलो किया है और उनके प्रमाण पत्र में सुधार भी हुआ है क्योंकि यही एक ऑफिसियल/सिस्टेमेटिक प्रोसेस है.😀😃
यदि आपके मन में किसी भी तरह के प्रश्न हो, सुझाव हो या आप भी इसी तरह की समस्याओं को हल करना चाहते हैं तो आप हमें comments कीजिए आपकी समस्या यदि comment पर हल हो जाती है तो ठीक, अन्यथा आपको एक पोस्ट बनाकर कर पूरी प्रोसेस समझा दी जाएगी।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Channel | Click Here |