MP Engineering college admission last date | इसके बाद नहीं ले पाएंगे एडमिशन, एक साल ख़राब करने से बचें, अभी करें रजिस्ट्रेशन | एडमिशन के बाद ब्रांच कैसे बदलें | CLC राउंड से एडमिशन लेने का अंतिम मौका | CLC Round last date kya hai
मध्य प्रदेश डायरेक्टरेट ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन काउंसलिंग के जरिए मध्य प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें लाखों विद्यार्थियों ने कॉलेज में एडमिशन ले लिया है तो कुछ विद्यार्थी अभी भी किसी ने किसी वजह से एडमिशन नहीं ले पाए हैं. आपको बता दें कि काउंसलिंग जून से शुरू हो गई थी और अंतिम राउंड भी खत्म होने वाला है, तो अगर आप अपना एक साल खराब करने से बचना चाहते हैं तो जल्दी ही निर्धारित तिथि में एडमिशन करा लें.
MP Engineering college admission last date
आज के इस आर्टिकल में हम आपको MP Engineering college admission last date के बारे में जानकारी देंगे, और साथ ही उन विद्यार्थियों को भी मार्गदर्शन दिया जाएगा जिन्होंने अभी तक किसी भी कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया है. हर साल लाखों विद्यार्थी इंजीनियरिंग कॉलेज में इनरोल करते हैं और उनमें से ऐसे हजारों की तादाद में विद्यार्थी होते हैं जो JEE Mains में कम percentile के कारण, या अंतिम तिथि के इंतज़ार में लापरवाही या पसंदीदा कॉलेज में सीट फुल हो जाने से इनरोल नहीं कर पाते. तो अगर आप इस लापरवाही से बचना चाहते हैं तो आर्टिकल को अंत तक पढ़े.
MP DTE CLC Round 2026 registration overview
| Topic | MP Engineering college admission last date |
| Organization | Diractorate of Technical Education Madhya Pradesh |
| Session | 2026-27 |
| Beneficiary | Engineering aspirants |
| Round | College Level Counselling |
| Registration fees | 30/- |
| Document list | Click Here |
| Official website | www.dte.mponline.gov.in |

MP DTE Counselling college allot नहीं हुआ
यदि आपने काउंसलिंग में पार्टिसिपेट किया था और आपको फर्स्ट राउंड से लेकर सेकंड राउंड और आंतरिक ब्रांच परिवर्तन में भी वह कॉलेज या ब्रांच नहीं मिला जो आप चाहते थे तो ऐसी स्थिति में आपके पास केवल दो ही विकल्प हैं
पहला – किसी अच्छे प्राइवेट कॉलेज में CLC Round के माध्यम से मनचाही ब्रांच में एडमिशन ले लें
दूसरा – यदि आप कोई स्पेसिफिक गवर्नमेंट कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं तो एक साल ड्रॉप कर JEE की तैयारी में लग जाए.
BTECH की कौनसी ब्रांच में लें एडमिशन
दोस्तों अगर आप अपना एक कर खराब नहीं करना चाहते हैं लेकिन अभी आपको समझ भी नहीं आ रहा है कि आप कभी इंजीनियरिंग लिंक या मैकेनिकल इंजीनियरिंग या सिविल इंजीनियरिंग, तो इसके लिए एक विकल्प यह है कि आप किसी भी एक ब्रांच में एडमिशन ले लें और बाद में अच्छा स्कोर करके ब्रांच बदल लें.
एडमिशन के बाद ब्रांच कैसे बदलें
काफी सारे स्टूडेंट्स को लगता है कि जिस ब्रांच में उन्होंने एडमिशन ले लिया है तो अब उसी ब्रांच में उन्हें पूरा 4 साल पढाई करना होगा, जबकि ऐसा नहीं है एडमिशन लेने के बाद भी आप ब्रांच बदल सकते है हाँ लेकिन इसके लिए आपको पहले साल अच्छे से दोनों सेमेस्टर पढाई करना होगा और 2nd year यानी 3rd semester में आपके कॉलेज में Branch upgradation प्रक्रिया संचालित की जाएगी जिसमे शामिल होकर आप ब्रांच अपग्रेड कर सकते हैं.
NOTE : ब्रांच अपग्रेड आपके कुल मार्क्स/ग्रेड पर निर्भर करता है जितना अधिक CGPA उतना ही अधिक चांस है.
CLC राउंड से एडमिशन लेने का अंतिम मौका
MP DTE काउंसलिंग में एक सीएलसी राउंड होता है जो की कॉलेज स्तर पर ही संचालित किया जाता है. कॉलेज में जितने भी सीट अब खाली हैं उन संख्या के आधार पर विद्यार्थियों को सीएलसी राउंड के तहत सीट अलोट होती है. इसमें भी प्राइवेट कॉलेज में अधिक चांस होते हैं फेवरेट ब्रांच मिलने के.
CLC Round last date kya hai
कॉलेज लेवल काउंसलिंग की प्रक्रिया हेतु रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. जिसमें 3 अलग अलग तिथि तय है. बात करें अंतिम तिथि की तो 12 अगस्त 2026 से रजिस्ट्रेशन शुरु होगा और 14 अगस्त 2026 दोपहर 12:30pm तक ही रजिस्ट्रेशन हो पायेगा, इसके बाद रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो पायेगा और विधार्थी एडमिशन लेने से वंचित रह जाएगा.