गर्मियों में सामान्यत: 2 महीने की स्कूल की छुट्टी दी जाती है जिसमे बच्चे व माता पिता इसे एन्जॉय करने के लिए कई ट्रिप प्लान भी करते हैं और कुछ तो अपने मूल स्थान पर अनिश्चितकाल के लिए चले जाते हैं लेकिन इस वर्ष देखा जा रहा है कि पूरे देश में खासतौर पर बड़े शहरों में तापमान कही भी 42 डिग्री से कम नहीं है, ऐसे में अब स्कूली विधार्थी भी गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए कोई खास प्लान नहीं बना पा रहे हैं.
MP School summer vacation new update
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि MP School summer vacation new update क्या है, क्या इस बार पूरे जून तक स्कूल बंद रहेगा? एडमिशन के लिए स्कूल कब जाना चाहिए? तो आइये जानते हैं. दोस्तों तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए कई जिला के शिक्षा अधिकारियों ने समस्त प्राइवेट और गवर्नमेंट स्कूल को 30 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश दिया था, जबकि अप्रैल माह से ही नए सत्र की पढाई शुरू हो जाती है.

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रतलाम व और भी ऐसे जिले हैं जहाँ कक्षा 8वीं तक के विधार्थियों के लिए ये आदेश दिया गया था. गौर तलब है कि इस बार प्रदेश के लगभग 30 से अधिक राज्यों में तापमान 43-45 डिग्री तक पहुच चुका है, इस गर्मी से न केवल बच्चों को बल्कि धुप में फिर रहे हर एक नागरिक को स्वास्थ्य रूप से खतरा है.
बदल गया था स्कूल टाइम
पहले जो स्कूल में टाइम प्रातः 8:30 – 12:00am था वही कलेक्टर के आदेश से इसे बदलकर 7:30 – 11:00am कर दिया गया. इससे न केवल बच्चो को राहत मिली बल्कि उनके अभिभावक और शिक्षको को भी सुकून मिला.
स्कूल टीचर्स के लिए छुट्टी कब तक!
राज्य स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किये गए आदेश के अनुसार शिक्षको को दिनांक 1 मई से पूर्ण रूप से अवकाश दिया गया जो कि 31 मई तक के लिए लागु है. अर्थात अगर मौसम सामान्य रहा तो दिनांक 1 जून 2026 से शिक्षको की ड्यूटी शुरू हो जाएगी.

कब से खुलेंगे स्कूल
गर्मी की छुट्टी के बाद बहुत से स्टूडेंट्स जुलाई या मध्य जुलाई से आना शुरू करते हैं, जबकि आधिकारिक रूप से छुट्टी (गर्मी की) केवल 15 जून तक ही निर्धारित की जाती है. यदि 15 जून तक मौसम सामान्य हो जाता है तो स्कूल दिनांक 16 जून 2026 से पुन: प्रारंभ हो जाएँगे.
क्या बढ़ सकती है ग्रीष्म कालीन अवकाश
इतनी तेज़ गर्मी के चलते पेरेंट्स और स्टूडेंट्स के मन में ये सवाल आता है कि कहीं आगे भी ये गर्मी इसी ताप के साथ बरक़रार है! ध्यान दें कि मौसम विभाग के तरफ से पहले से ही सूचना दे दी जाती है कि आगामी सप्ताह में मौसम की क्या स्थिति होने वाली है, यदि 15 जून के बाद भी गर्मी अपने शिखर पर रही है तो मुम्किन है कि विभाग द्वारा ये छुट्टी 10 दिनों के लिए और बढाई जा सकती है.